गोरखपुर, अप्रैल 2 -- शव के दाह संस्कार के लिए परिजन ले जा रहे थे, पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। परिजन शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान प्रियंका सिंह (22), पुत्री धर्मेंद्र सिंह, के रूप में हुई है। उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता दुबई में रहते हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, एसआई राजू रंजन सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर ...