गोरखपुर, मार्च 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बरईपार के बड़का टोला में मंगलवार की सुबह पंखे से दुपट्टा के फंदे में लटका हुआ ममता देवी का शव मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बड़का टोला निवासी ममता देवी घर पर अकेली थीं। ससुर गोरखपुर काम पर गए थे। सास आंख के ऑपरेशन के लिए पांच दिन से मायके गई थीं। ममता के दोनों बच्चे भी नहीं थे। पति और देवर बाहर मजदूरी करते है। लोगों के अनुसार घर में मंगलवार की सुबह पड़ोस की एक बच्ची गई तो ममता को पंखे से लटका देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े और दरवाजे को तोड़ा। ममता की दस वर्ष पूर्व 2016 में शादी हुई थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.