चौरीचौरा में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर, मई 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ टोला महादेवा में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महादेवा निवासी सत्यभामा मौर्या (33) पत्नी विवेक मौर्या ने गुरुवार सुबह घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सत्यभामा की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। पति विवेक मौर्या इस समय सूरत में रहकर काम करता है। वह चार वर्षीय एक बेटे की मां थी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.