गोरखपुर, अप्रैल 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव निवासी 28 वर्षीय धनंजय उर्फ अनुज सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। उसका घर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों के अनुसार, नहर के किनारे पेड़ की डाल से शव लटका देख किसी ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद बिना कुछ कहे वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.