गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चौरीचौरा क्षेत्र में पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गगहा पुलिस ने पशुतस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप, दो मोटरसाइकिल तथा दो गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मिठाई लाल निवासी उनवल थाना खजनी, मदनी कुमार निवासी देउरबीर थाना गगहा तथा गुड्डू लोना निवासी जंगल उन बउरहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। ये तीनों चौरीचौरा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित चल रहे थे और घटना के बाद से फरार थे। इस प्रकरण में इनके पांच अन्य साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गगहा पुलिस ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.