गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास पुलिस चौकी क्षेत्र के पुलिस पिकेट के पास सोमवार रात में चोरों ने देशी शराब व मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। डुमरी खास चौराहे पर पुलिस का पिकेट लगता है। पिकेट से मात्र 50 कदम दूरी पर मां लक्ष्मी मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर और बैट्री और मोबाइल एसेसरीज सहित 50 हजार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसी दुकान के सामने सरकारी देशी शराब की दुकान से शराब की 4 लाख से अधिक नगदी और कई पेटी शराब की चोरी की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.