चौरीचौरा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में सतहवा रेलवे क्रॉसिंग से करीब 400 मीटर पूरब गुरुवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। उसने लाल रंग की शर्ट, नीले रंग की पैंट और सफेद चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों और संभावित क्षेत्रों में जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.