चौरीचौरा में टेंट हाउस के मजदूर ने लगाई फांसी
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गगड़ा में टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर अर्जुन यादव ने शुक्रवार की रात टीनशेड के एंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह करीब चार बजे अन्य मजदूरों ने उसे फंदे से लटका देखा तो टेंट हाउस मालिक राजन को सूचना दी। मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन बिलारी खास गांव निवासी नागेंद्र यादव का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सभी मजदूर भटगांवा में एक व्यक्ति के यहां टेंट लगाने का काम करने गए थे। रात करीब दस बजे वहीं भोजन करने के बाद सभी गगड़ा स्थित टेंट हाउस लौटे और सो गए।रात में अर्जुन ने अपने एक साथी का मोबाइल फोन लेकर किसी लड़की से काफी देर तक बातचीत की थी। इसके बाद उसने टेंट हाउस के टीनशेड के एंगल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.