गोरखपुर, फरवरी 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का गुरुवार को शुभारम्भ होगा। श्री श्याम मनोकामना सिद्ध मन्दिर मुंडेरा बाजार से शुभारम्भ में निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान पद यात्रा सुबह 8 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मन्दिर से निकलेगा और श्री श्याम मन्दिर चौरीचौरा में निशान का अर्पण होगा। 27 फरवरी की शाम 7.30 बजे से भजन संध्या में सुनहरी शाम लखदातार के नाम होगी, जिसमे फूलों की होली एवं नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। भजन संध्या में भजन गायक मोनू शर्मा और भजन गायिका भावना कोली अपने सुरों से भजन संध्या का आगाज करेंगे, जबकि रितेश नागराज द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। अंतिम दिन 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे से गोपाल जी पांडेय के सानिध्य में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ होगा। यह जानकारी श्री श्याम मनोकामना सिद्ध म...