गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के केवलाचक निवासी विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेन्द्र यादव की मंगलवार सुबह कुशीनगर जिले के संखापार गांव के सिवान में शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। बताया जा रहा है कि वह घर से रामलीला देखने की बात कहकर सोमवार को घर से निकला था। रात को वापस नहीं आया। सुबह उसका शव पेड़ से लटकने की सूचना मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.