वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में तीन दिन में दो चोरियां हुईं। कैंट जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलिया के मनियर की सोनी ने बताया कि वह दो अप्रैल को चौरीचौरा एक्सप्रेस के बी-7 कोच में वह बिल्थरारोड से मनौरी की यात्रा कर रही थी। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। उसमें झुमका, बाली, सुई-धागा, अंगूठी और मोबाइल फोन रखा था। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी गई। इससे दो दिन पहले उचक्कों ने इसी ट्रेन के ए-1 बोगी में सवार ज्ञानपुर स्थित चकसुंदरपुर की अनुराधा को भी अपना शिकार बनाया। पीड़िता के अनुसार वह 31 मार्च को गोरखपुर से प्रयागराज की जा रही थीं। कैंट स्टेशन के आसपास उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में दस हजार रुपए नकदी समेत जरूरी कागजात रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...