वाराणसी, मार्च 7 -- सारनाथ। रुप्पनपुर (पंचक्रोशी) स्थित चौरामाता मंदिर में चोरों ने शुक्रवार दिन में मातारानी का मुखौटा, नथिया और मुकुट चुरा लिया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वे दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने छानबीन की। पुराना पुल चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उन्होंने जल्द मामले के खुलासे का दावा किया।रुप्पनपुर (पंचक्रोशी) में चौरामाता का मंदिर है। इसमें हनुमानजी की भी प्रतिमा है। शुक्रवार सुबह पुजारी हरि महाराज ने पूजा-अर्चना की। शाम को भक्तों ने देखा कि चौरा माता का मुखौटा, उनकी सोने की नथिया, हनुमानजी का आधा मुकुट और घंट-घड़ियाल चोरी हो गए। स्थानीय निवासी पंचम सेठ ने बताया कि मंदिर में चौरामाता का मुखौटा 100 ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.