हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। देवी मंदिरों में माता के दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। भोर होते ही श्रद्धालु नंगे पैर माता के दर्शन व पूजन को मंदिर पहुंचने लगते हैं। चौरा देवी मंदिर में उमड़ रही भीड़ से मेले जैसा दृश्य नजर आता है। सोमवार को घर-घर माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। चैत्र नवरात्र का पर्व सोमवार को चौरा देवी मंदिर परिसर में मां के दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं दोपहर के समय मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान कथा, मुंडन संस्कार व कन्या भोज का दौर चलता रहा। शाम को एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मंदिर परिसर में मेला जैसा दृश्य नजर आया। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां का दर्शन व पूजन के बाद लगी दुकानों व प्रदर्शनी में जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.