चौरा खुर्द में मारपीट के दौरान चली गोलियां, मारपीट में तीन घायल
सहारनपुर, मई 22 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द में मामूली कहासुनी ने बुधवार रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इसी दौरान तीन राउंड फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है।गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम गांव का ही एक व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी कराने के लिए उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि घर के बाहर आवाज लगाने के बजाय वह सीधे घर के अंदर परिवार के पास पहुंच गया। इस बात का पड़ोसी सागर ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि बुधवार रात करीब 10 बजे सागर अपने घर के सामने छप्परनुमा बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.