कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। लोगों की स्वतः जागृति ने कप्तानगंज में कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण से जिन चौराहों का दम घुट रहा था, वहां नगर पंचायत की पहल के बाद तस्वीर बदलने लगी है। कप्तानगंज कस्बे के दो महत्वपूर्ण चौराहे, किसान चौक और डीसीएफ चौक का जहां क्षेत्रफल बढ़ गया है, वहीं साफ सफाई हो जाने से इन जगहों की तस्वीर भी बदल गई है। दोनों चौराहे से अतिक्रमण हटा लेने से निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा पहले नोटिस दिया गया। बाद में बैठक और बातचीत के जरिए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए सहमत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान ने बगैर पुलिस, प्रशासन और बुलडोजर लगाए दोनों चौराहे से अतिक्रमण लोगों की मदद से हटवा दिया। अब यहां नगरीय योजना के तहत 1.55 करोड़ के लागत से आरसीसी और नाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.