प्रयागराज, जनवरी 4 -- मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का पहला चरण पूरा होने के बाद अब भाजपा नए वोटरों को जोड़ने का अभियान चलाने जा रही है। खासकर युवा मतदाताओं को मतदाता के रूप में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रविवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि फार्म 6 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भरवाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी ये विशेष ध्यान रखें कि अपने विचार परिवार का मतदाता छूटने न पाए। नए वोटर के रूप में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। इसके लिए मंडल से लेकर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक मेहनत करनी होगी। एसआईआर की तरह ही कार्यकर्ताओं को फार्म 6 किए परिश्रम करना है। अपने चौराहों, मोहल्लों और कॉलोनियों में कैंप लगाकर नए मतदाता बनाने का अभियान चलाएं। मंडल से लेकर ...