शामली, मार्च 30 -- थानाभवन। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर इन दिनों मनचलों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम स्कूल, कॉलेज व बाजार व रात के समय युवकों के समूह खड़े होकर राहगीरों पर फब्तियां कसते नजर आते हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत द्वारा लगभग रोज पुलिस स्टॉफ के साथ कस्बे में गश्त लगाई जाती है, वहीं थानाभवन चौकी पुलिस की सक्रियता पूरी तरह समाप्त होती दिखाई दे रही है। चौकी स्तर पर ढिलाई का ही परिणाम है कि मनचलों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब देर रात 12 बजे से 2 बजे के बीच मनचले बेखौफ होकर सड़कों पर घूमते हैं बाइको पर हॉर्न बजाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.