वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। शहर में 54 स्थानों पर क्षतिग्रस्त कलाकृतियों की तत्काल मरम्मत कराई जाएंगी। वीडीए मुख्यालय में बुधवार को उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने समीक्षा की। उन्होंने शहर में 54 स्थानों पर क्षतिग्रस्त कलाकृतियों की मरम्मत न कराने पर अफसरों को फटकार लगाई। रेल-संस्कृति मंत्रालय, वीडीए और बीएलडब्ल्यू ने प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर 54 कलाकृतियां स्थापित की हैं। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि वे न केवल सौंदर्य का माध्यम हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी हैं। उन्हें कबाड़ (स्क्रैप) और अनुपयोगी धातुओं से तैयार किया गया है। बैठक में हेरिटेज रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक आशिमा मेहरोत्रा, भारतीय रेल परिवाहन प्रबंधन संस्थान (लखनऊ) के प्रो. स्वदेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अजय पवार और कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.