चौराहों को संवारने के लिए कंसलटेंट बनाएंगे योजना
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर के चौराहों को संवारने की कवायद शुरू कर दी है। चौराहों को संवारने के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी कई कंसलटेंट को सौंपी गई है। कंसलटेंट की टीमें शहर में घूमकर चौराहों को चिह्नित कर सुंदरीकरण की योजना बनाएंगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना कंसलटेंट बनाएंगे। जिसकी योजना सबसे अच्छी होगी, उसके अनुसार पीडीए चौराहों को संवारने का काम करेगा। उपाध्यक्ष के अनुसार कंसलटेटं को चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाने के लिए दो दिन का समय दिया गया। पीडीए शहर के एक दर्जन से अधिक चौराहों को नए सिरे से संवारना चाहता है। चौराहों को अवस्थापना निधि के बजट से संवारा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.