बलरामपुर, मार्च 18 -- उतरौला, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में चौराहे जगमग हो गए हैं। सड़कें चमाचम हो गई हैं। नगर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर का पोखरा आकर्षक बनाया गया है। विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण व यातायात सुधार के कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इन प्रयासों से नगर का स्वरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। नागरिकों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। अध्यक्ष सविता गुप्ता व अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्त के नेतृत्व में नगर के प्रमुख आस्था स्थल श्री दुखहरण नाथ मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण कर उसे आकर्षक बनाया गया है। श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे का जीर्णोद्धार आधुनिक स्वरूप किया गया है। राजकीय कन्या विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.