प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के दीवानगंज पूरे पांडेय निवासी अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार को डीएम से शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि दीवानगंज चौराहे पर करीब सात साल पहले बाबा बेलखरनाथधाम जाने वाली सड़क की तरफ पर्यटन विभाग की ओर से सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था। पिछले एक साल से लोहे का पोल पूरी तरह से जर्जर हालत में है। नीचे पूरी तरह जंग लगने से खराब है। आसपास ठेले पर व्यापारी फल बेचते हैं और टेंपों चालक सवारियां लेने के लिए खड़े होते हैं। ऐसी हालत में जर्जर पोल से किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बीते साल नवंबर में इस मामले की शिकायत स्थानीय बाजार के लोगों ने की थी, लेकिन जर्जर पर्यटन विभाग का सांकेतिक बोर्ड व पोल हटाया नहीं जा सका। बुधवार को अधिवक्ता ने डीएम शिव सहाय...