उरई, मार्च 21 -- उरई। शहर में शहीद भगत सिंह चौराहे पर सरेआम शनिवार सुबह दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना उरई कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई, जहां दोनों युवक आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान मौजूद होमगार्ड तमाशबीन बने रहे। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक शुरू हुए विवाद में कुछ देर बाद ही दोनों युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान वे एक-दूसरे को गाली-गलौज करते भी नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.