चौराहे पर शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। शहर के नुमाइश चौराहे पर बुधवार को एक शराब के नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। बीच चौराहे पर युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे से राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। नशे में धुत युवक बीच सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और राहगीरों से उलझने लगा। मौके पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों ने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उल्टा वह कई बार होमगार्ड जवानों की ओर मारने के लिए दौड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने युवक को काबू में किया और पकड़कर कोतवाली ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.