अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र स्थित नियावां चौराहे पर एक अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र के रहने वाले 50 वर्षीय मनोज कनौजिया पुत्र राम बदन कनौजिया गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र स्थित नियावां चौराहे के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मनोज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.