झांसी, मई 21 -- झांसी। गुरसरांय नगर के रेंज चौराहे के पास गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। शव के पास ही बने प्रतीक्षालय में व्यक्ति के कपड़े पड़े मिले। इससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...