उरई, अप्रैल 8 -- जालौन।संवाददाता चौराहे पर चाय पीने गए व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने रंगबाजी दिखाते हुए पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि चौराहे के पास ही उसका घर है। बुधवार की सुबह वह घर से चाय पीने के लिए चौराहे पर चला गया। जब वह दुकान पर चाय पी रहा था। तभी वहां अज्ञात निवासी भूरे कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ आ गए और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ विवाद करने लगे। जब उसने समझाना चाहा तो गाली, गलौज शुरू दी। मना करने पर न पिटाई शुरू कर दी। जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोप...