चौराहे पर तिपहिया सवारी उतारें तो सीज करें
कानपुर, मई 30 -- कानपुर। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने रीड्यूशिंग ट्रैफिक कंजेशन के तहत चार्लिस, पनचक्की, नरौना, राकेट तिराहा, फूलबाग, चेतना, सरसैया घाट चौराहा, मधुबन तिराहा, सद्धभावना चौराहा व परेड चौराहा का निरीक्षण किया। सद्भावना चौकी और परेड चौराहे पर चौतरफा ई-रिक्शों और ई-ऑटो की अराजकता से ट्रैफिक फंसते हुए निकल रहा था। टीआई, टीएसआई को निर्देश दिए कि पीकऑवर्स में इन चौराहों के चौतरफा 100 मीटर की परिधि में कोई ई-रिक्शा, ई-ऑटो दिखे और मना करने पर न माने तो तत्काल उसे सीज करें। यातायात सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। एंबुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया। ग्रीन कॉरिडोर बना तत्काल उसे निकलवाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.