बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने पॉलीटेक्निक चौराहे पर गाड़ी से खींचकर एक व्यक्ति की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार मेंहदावल रोड निवासी सौरभ गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने 25 मार्च की रात करीब नौ बजे पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित एक चाट की दुकान के पास उन्हें गाड़ी से खींच लिया और मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित कमलेश चौधरी, विजय चौधरी निवासी दरौली थाना पुरानी बस्ती, छोटू चौधरी पता अज्ञात और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई संजय कुमार को सौंपी गई है। वहीं वाल्टरगंज पुलिस ने बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.