चौराहे पर खराब पड़ा वाटर कूलर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर, मई 17 -- नरसेना के जहांगीराबाद- दौलतपुर कलां मार्ग स्थित मुख्य चौराहे पर लगा वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा है। गर्मी में प्यासे राहगीरों और ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इससे नाराज होकर रविवार को रवि शंकर, प्रशांत कुमार, राकेश, टीटू, नेमपाल सिंह, कपिल और मोहर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद वाटर कूलर ठीक नहीं कराया गया। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बीडीओ मोकम सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को वाटर कूलर तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चौराहे पर खराब पड़ा वाटर कूलर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.