चौराहे पर कचरा बिखेर कर सफाईकर्मियों ने जताया विरोध
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार को सफाई कर्मियों ने लंका चौराहे पर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने चौराहे पर ही कचरा बिखेर दिया। जिससे काफी देर यातायात बाधित रहा। सुबह करीब 8 बजे सफाई कर्मी अचानक महामना मालवीय जी की प्रतिमा के नीचे एकत्र होने लगे। पहले पुलिस ने उनको समझाया लेकिन वह नहीं माने।कर्मचारियों ने गाजियाबाद में सफाई कर्मियों को ज्यादा वेतन दिए जाने का उदाहरण दिया और बनारस के सफाई कर्मियों को भी समान वेतन की मांग की। मौके पर पहुंचीं अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने सफाई कर्मचारियों को पूरे प्रदेश में अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को एकसमान वेतन की बात कही। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.