मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ यातायात गायत्री यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने श्रमदान किया। प्रभारी यातायात रणजीत अपनी टीम के साथ जिले के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर पहुंचे। वर्तमान में धुंध के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख चौराहों, तिराहों पर लगाए गए बैरियर की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए। जिससे रात कोहरे के समय वाहन चालकों को संकेतक दिखाई पड़े। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.