चौराहे के 30 मीटर दायरे में ऑटो व ई रिक्शा खड़े नहीं होंगे
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुलिस आयुक्त सिबाश कबीराज ने आदेश दिए कि कोई भी ऑटो व ई-रिक्शा चालक चौराहों के 25-30 मीटर के अंदर वाहन खड़ा नहीं करे। केवल निर्धारित एवं चिन्हित स्थानों से सवारी बैठाने एवं उतारने का कार्य करे। उन्होंने मानसून के दौरान यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा बैठक ली थी। इसमें जीएमडीए, नगर निगम, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, डीएचबीवीएन, आरटीए, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, एनएचएआई और एचएसआईआईडीसी के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने सड़क चौड़ीकरण, यातायात सिग्नल, रोड मार्किंग, सड़कों की मरम्मत, अवैध कट, सड़क किनारे अतिक्रमण व पार्किंग को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्कूलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, उचित संकेतक एवं सुरक्षा उपाय स्थापित करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.