हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेला 2026 के आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू करने का निर्णय लिया है। मेले की मुख्य अवधि 16 मार्च तक निर्धारित की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 16 मार्च तक विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 04391 बालामऊ-सीतापुर मेला स्पेशल बालामऊ से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 04392 सीतापुर-बालामऊ मेला स्पेशल सीतापुर से शाम 4:55 बजे चलकर शाम 7:25 बजे बालामऊ पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा 01 एसएलआर सहित कुल 07 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों क...