मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- गांव चौरावाला मे मस्जिद से नमाज पढकर पैदल घर लाैट रहे वृद्ध काे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह सडक पर गिरने से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भोपा से जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चाैरावाला निवासी 75 वर्षीय कुतबुद्दीन मंगलवार को मस्जिद से नमाज अदा कर पैदल अपने घर लाैट रहे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह सडक पर गिरने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड जमा हो गई और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड लिया। सूचना पर सरकारी एंबुलेंस माैके पर पहुंची गई और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.