धनबाद, मार्च 16 -- गोमो, प्रतिनिधि। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चौरापट्टी गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की सोमवार को रस्सी से गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दिया है। पति मो आफताब ने आपसी विवाद के बाद पत्नी जुवैदा परवीन (30)को पारिवारिक विवाद में उसकी हत्या की है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना मृतका की पांच वर्ष की बेटी ने देखा है। लेकिन पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी का भाई महताब दोनो बच्चों को लेकर फरार हो गया है। पुलिस दोनों बच्चों की खोजबीन कर रही है। मृतक के दो बच्चे हैं। हत्या का आरोपी पति के भाई ने दोनों बच्चों को कहीं छुपा दिया है। घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। मृतका का गोमो लालूडीह में मायका है,यहां से भी सैकड़ो लोग घटना स्थल पहुंचे। जीतपुर मुखिया जाबीर समेत क...