पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- डीडीहाट। पुलिस ने नगर के वनराजी गांव चौरानी में थाना दिवस का आयोजन किया। इस दौरान कोतवाल एसके जोशी ने आमजन को नशे के दुष्परिणाम, शिक्षा का महत्व, साइबर क्राइम, महिला संबंधित अपराध, उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। साथ ही आमजन से वार्ता कर उनकी सुरक्षा, गांव में शांति व्यवस्था व गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एएसआई प्रदीप मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.