चौरहट से डोमरी तक प्रस्तावित फोर लेन सड़क के लिए किया निरीक्षण
चंदौली, सितम्बर 9 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मिल्कीपुर रामनगर से मवई रिंग रोड तक बनने वाली गंगा किनारे एलीवेटड रोड से जोड़ने के लिए चौरहट-डोमरी तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, वन विभाग और सिग्नेचर ब्रिज/रेलवे विभाग से संबंधित कंसल्टेंट की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मौके की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न अभिलेखों एवं स्थानीय भौगोलिक स्थिति के आधार पर भूमि का सत्यापन किया। संबंधित भूमि के स्वामित्व, एवं विभागीय अधिकार क्षेत्र का जायजा लिया।संयुक्त टीम ने विशेष रूप से यह जांच की कि भूमि सरकारी भूमि, वन विभाग की भूमि अथवा कृषि भूमि की श्रेणी में आती है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की सीमाओं, वर्तमान उपयोग तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.