उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। अफसरों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चौरसी मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान गुमटी के साथ जगह, जगह झोपड़ी बनाकर अवैध रुप से कब्जा करने वालों को सख्ती के साथ हटाया गया। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि संयुक्त अभियान में करीब पचास कब्जे हटाए गए। यह अभियान निरंतर रुप से चलता रहा। काफी समय से लगातार िशकायतें चल रही है। संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मंगलवार को चौरसी मोड़ पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नपा के कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीमें के साथ जेसीबी व पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोड़ पर जहां भी सड़क किनारे अवैध कब्जा नजर आया, उसे तुरंत ही हटवा दिया गया। अभियान की खबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.