औरंगाबाद, मई 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की एलटीएफ प्रभारी गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बारुण रोड स्थित चौरम पुल के पश्चिम झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 375 एमएल की 43 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। बताया गया कि शराब की खेप किसी बाइक सवार को देने के उद्देश्य से झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद तत्काल छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर ली लेकिन धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि शराब तस्कर इलाके में सप्लाई की तैयारी में थे। यह भी पढ़ें- सारण में 993 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.