मथुरा, अप्रैल 1 -- चौमुहां। प्राथमिक विद्यालय नगला चमारान में बुधवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ धूमधाम से किया। पहले दिन बच्चों को नई पुस्तकें बांटी गईं, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल उठे। वहीं स्कूल चलो रैली व मेडल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ला ने सरस्वती पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि 6-14 वर्ष तक की उम्र का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। कक्षा 1 से 5 तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त मेधावियों का मेडल देकर सम्मान किया। प्रवेश उत्सव पर आठ नए नामांकित बच्चों का स्वागत किया। स्कूल चलो रैली में एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा व आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों से जागरूक किया। प्रधानाध्यापक शिव कुमार पचौरी ने बताया कि सरकार यूनिफॉर्म, बैग व कॉपी-...