कानपुर, मार्च 2 -- चौबेपुर के गौरी भगवन्तपुर गांव में स्थित शराब की कंपोजिट दुकान व देशी शराब की दुकान में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने कहा तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...