कानपुर, मई 19 -- चौबेपुर। तातारपुर गांव में किसान अशोक कुमार गौतम की 20 वर्षीय बेटी गौरी गौतम का शव कमरे में लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। खिड़की से झांक कर देखा तो शव लटका हुआ था। पुलिस किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया। यह भी पढ़ें- युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...