कानपुर, जून 17 -- चौबेपुर। मरियानी गांव के पास सड़क किनारे नाले के पास एक युवक पड़ा मिला। एनएच आई के पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारी सुनील सचान ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर हरिराम लिखा है। कलावा बंधा है। गले में तुलसी की माला पहने है। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया पर पहचान नहीं हो सकी। मृत युवक 35 वर्ष के करीब है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...