वाराणसी, अप्रैल 8 -- चिरईगांव, संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरहरा के निवासी संजय कुमार मिश्रा (45 वर्ष) की पुरानी रंजिश के चलते मार-पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के भाई राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि संजय कुमार मिश्रा मंगलवार को सायंकाल क्षेत्र के उगापुर में दवा लेने गया था। करीब साढ़े छः बजे के आसपास जब‌ वह वापस लौट रहा था। उगापुर कटेसर नहर के पास चारपहिया वाहन से आये गांव के ही रिषा सिंह, ठल्लू सिंह व कुछ अज्ञात लोगों ने संजय को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की गरज से राड व डण्डे से पिटाई की। इसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नरपतपुर सीएचसी पर ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज क...