गाजीपुर, मई 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र वाराणसी के चौबेपुर में तेंदुआ दिखने के बाद जिले में भी वन विभाग अलर्ट हो गया है। वाराणसी के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है जिससे तेंदुआ को पकड़ा जा सके। इसके लिए वन विभाग सैदपुर रेंज में गाजीपुर-वाराणसी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी कर रहा है। इन दिनों वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत ने लोगों को भयभीत कर दिया है। अलग-अलग क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टी हो रही है। ऐसे में वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम दिन रात गश्त कर रही है। वाराणसी के सीमावर्ती इलाके से जिले में तेंदुआ भाग कर न आ जाए इसके लिए गाजीपुर, जौनपुर, भदोही सहित सीमावर्ती इलाके में वन विभाग की टीम ड्रोन से निगरानी कर रही है। गाजीपुर वन विभाग ने भी सैदपुर रेंज से सटे वाराणसी सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.