वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंदहा कला इलाके में गंगा से एक युवक की लाश मिली। उसकी पहचान सोनिया क्षेत्र के लहंगपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल पर मिले आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त की गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...