वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे चार श्रद्धालु सोमवार सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसमें एक की मौत हो गई थी। टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की पहचान की गई। चालक गोरखपुर के नीना थापा कूड़ा घाट (एम्स थाना) निवासी पीयूष गुप्ता को कार समेत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दुर्घटना में कालभैरव क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय विनीत तिवारी की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज जबकि आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर सोनकर घायल हो गए थे। घायलों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...