मिर्जापुर, मार्च 15 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री ने एके शर्मा ने शनिवार को अष्टभुजा डाक बंगले पर नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ 25 लाख 48 हजार 785 रुपये के विकास कार्यों का लोकापर्ण किया। इनमें विंध्याचल स्थित जोनल कार्यालय,ओझला पुल का संदौर्यीकरण,नगर के आवास विकास स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क समेत पांच विकास कार्य शामिल है। इससे पहले उन्होने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होने चौबेघाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनवाने की घोषणा की।सूबे के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर के चौबेघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के लिए तीन करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा नगर के गरीब बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भी नगर पालिका से प्रस्ताव मांगा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.