सराईकेला, फरवरी 19 -- खरसावां : खरसावां के दितसाई में महाशिवरात्रि पर श्री श्री हरिसंकीर्तन पूजा समिति दितसाई के द्वारा शिव मंदिर में आयोजित 24 प्रहर श्री श्री 108 अखंड हरिनाम सकीर्तन का समापन हो गया। शिव पूजा में काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर श्रद्वालुओं ने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। हरि संकीर्तन में कीर्तन मंडली को देखने के लिए काफी संख्या महिलाएं भी पहुंचीं। हरि संकीर्तन कार्यक्रम में पुरूलिया, श्यामपुर, मिश्रीडीह, महादेव महतो, जामवाद, कासबहाल आदि कीर्तन मंडली ने भाग लिया। इस दौरान अनिल मंडल, अरविंद मंडल, भागरथी दे, हरिशचन्द्र आचार्य, पिन्टु मंडल, जितवाहन मंडल, रंजीत दे, सुधीर राउत, गोपाल दे, अनंत मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.