चौबीस प्रहरी हरि संकीर्तन से भक्तिमय हुआ बजारसाई
सराईकेला, अप्रैल 3 -- खरसावां। खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत बजारसाई में हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। श्री श्री 108 हरि संकीर्तन पूजा समिति बजारसाई़ द्वारा 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू किया गया है। गंधाधिवास के साथ शुरू हुए संकीर्तन महायज्ञ में खरसावां के तलसाई, बजारसाई, रामगढ़, रामपुर, हरिभंजा, खिलाईसाई, कुम्हारसाई, दितसाई, बेहरासाई, टुनियाबाड़ी सहित विभिन्न गांवो से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भगवान राधा-कृष्णा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। 4 अप्रैल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.